फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किसान क्लब की बैठक में जैविक खेती पर विशेष जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। किसान क्लब की मासिक बैठक खंड कृषि अधिकारी पटौदी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में कृषि, बागवानी और पशुपालन विशेषज्ञों ने किसानों के साथ व्यापक चर्चा की। बैठक में कपास उत्पादन एवं जैविक खेती पर विशेष बल दिया गया। खंड कृषि अधिकारी डॉ. सतीश सिंगला ने किसानों को होने वाली समस्याओं का निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसान क्लब किसानों और शासन के बीच सेतु का कार्य कर रहा है। क्लब के जिलाध्यक्ष राव मानसिंह ने कृषि क्षेत्र से जुडी भविष्य की चुनौतियां से संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. अरुण यादव, डॉ. राजेश, कृषि विकास केंद्र शिकारपुर से डॉ. रामसेवक, डॉ. नेहा, पूजा शर्मा, रेणु सांगवान, रतन लाल यादव सहित काफी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें