फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए विशेष शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। मानेसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को पीएमएसएमए दिवस के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में टीबी की जांच पर भी खास ध्यान दिया गया, ताकि लोगों को समय रहते बीमारी का पता चल सके और इलाज शुरू किया जा सके। शिविर के दौरान करीब 100 से ज्यादा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 47 गर्भवती महिलाओं की विशेष रूप से जांच की गई, ताकि उनकी और उनके होने वाले बच्चों की सेहत का ध्यान रखा जा सके। इसके अलावा 51 लोगों के एक्स-रे भी किए गए, जिससे टीबी जैसी बीमारियों की पहचान करने में मदद मिल सके। नखडोला पीएचसी के डॉक्टर तरुण चोपड़ा ने बताया कि टीबी की जांच लगातार की जा रही है और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें