फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला-बाल सुरक्षा पर चलाया विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ग्वाल पहाड़ी चौकी पुलिस ने बुधवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम एएसएफ सोसाइटी और वैली व्यू सोसाइटी, गुरुग्राम में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करना था। पुलिस उपायुक्त पूर्व संदीप कुमार के दिशा निर्देशानुसार ये आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान आमजन, युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम तथा आत्मरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें