गुरुग्राम। रक्षा पेंशनरों और उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए 23 नवंबर को जिला सैनिक बोर्ड में स्पर्श आउटरीच कैंप लगेगा। यह कैंप सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन संवितरण), मेरठ, इसे आयोजित कर रहा है। कैंप में पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक विवरण और पीपीओ नंबर साथ लाना होगा। संवाद