फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसपी राजेश कुमार ने थानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नूंह जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सोमवार को तावडू उपमंडल के शहर और सदर थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर अपराध की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि थानों में भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसपी राजेश कुमार ने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस कर्मचारियों को महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता से जांच करने और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को तुरंत सुनने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें