गुरुग्राम। एमडीयू-सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज की छात्रा सोनाली चौहान ने गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 52वीं रैंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। सोनाली ने यहां से बीए एलएलबी की पढ़ाई पूरी की है। संस्थान के निदेशक प्रो. प्रदीप के. अहलावत ने सोनाली को बधाई देते हुए इसे उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का फल बताया। डॉ. वीरेन्द्र सिंधु व अन्य प्राध्यापकों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद