सोहना। सोहना नगर परिषद ने दुकानदारों के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इसका उद्देश्य उन्हें साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करना था। परिषद कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से अभियान शुरू किया। टीम नेहरू बाजार, जियाराम चौक और पुराना लेबर चौक पहुंची। उन्होंने दुकानदारों को अपनी दुकानों के आगे सफाई रखने को कहा। कर्मचारियों ने दुकानदारों को गुलाब के फूल भी भेंट किए। सफाई निरीक्षक हरीश मेहता ने कहा कि सफाई बीमारियों को रोकती है और वातावरण शुद्ध रखती है। दुकानदारों ने टीम को साफ-सफाई रखने का आश्वासन दिया। संवाद