फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना नगरपरिषद ने 1.25 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोहना। सोहना नगरपरिषद ने प्रॉपर्टी टैक्स की रिकॉर्ड वसूली करके पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वर्ष परिषद ने करीब 1.29 करोड़ रुपये की वसूली की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 35 लाख रुपये ज्यादा है। वहीं उक्त वसूली के होने से विकास कार्य सम्भव हो सकेंगे।
स्थानीय नगरपरिषद ने इस बार प्रॉपर्टी टैक्स की रिकॉर्ड वसूली की है। परिषद ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 में एक करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये वसूल कर परिषद के खजाने में जमा किए हैं। जिसमें निजी, आवासीय, कॉमर्शियल, सोसाइटी, अस्पताल, स्कूल और सरकारी भवन आदि शामिल हैं। जिन पर काफी समय से टैक्स बकाया चल रहा था। जिसको वसूलने के लिए परिषद ने ऐसे बकायेदारों को कई बार लिखित नोटिस भी जारी किए थे। वहीं पिछले वर्ष केवल 95 लाख रुपये ही प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में वसूल किए गए थे। जो इस बार करीब 35 लाख रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या कहते हैं टैक्स इंचार्ज

नगरपरिषद के टैक्स इंचार्ज रवि कुमार बताते हैं कि इस वर्ष प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में काफी इजाफा हुआ है। जिससे विकास कार्य सम्पन्न हो सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वसूली करने के लिए काफी प्रयास किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें