फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: होली पर सोहना-गुरुग्राम रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। होली के त्योहार को लेकर सोमवार को सोहना-गुरुग्राम रोड पर भारी जाम देखने को मिला। सड़क के दोनों ओर बाजार सजे होने के कारण सर्विस रोड पर दुकानों का जमावड़ा है। खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपनी गाड़ियां सड़क किनारे ही खड़ी कर रहे हैं, जिससे सर्विस रोड पर यातायात बाधित हो रहा है। होली के चलते गुरुग्राम में काम करने वाले अन्य शहरों और राज्यों के लोग अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। यह मार्ग भोंडसी, सोहना, पलवल और राजस्थान की ओर जाने का प्रमुख रास्ता है, जिसके कारण वाहनों का दबाव और बढ़ गया है। अव्यवस्थित पार्किंग और बढ़ते ट्रैफिक के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को लंबी देरी का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष प्रबंध किए जाने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें