फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने फायरिंग कर बचाया मौलवी का परिवार: दूसरे दिन भी दंगों की आग में सुलगा सोहना, शाही मस्जिद में तोड़फोड़

Tue, 01 Aug 2023 07:14 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना

सार

Sohna Violence News: सोहना में सुबह करीब साढ़े पीस कमेटी की बैठक के बाद पुलिस फोर्स ने सोहना में फ्लैग मार्च शुरू किया। इसी बीच कुछ उपद्रवी शाही मस्जिद पहुंच गए। उपद्रवियों ने मस्जिद में लगे पंखे, वहां रखी मेज-कुर्सियां व अन्य सामान तोड़ डाला। 
विज्ञापन
सोहना में दूसरे दिन भी उपद्रवियों ने उत्पाद मचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान एक समुदाय द्वारा किए गए पथराव और फायरिंग के बाद शुरू हुए बवाल की चिंगारी सोहना में दूसरे दिन भी सुलगती रही। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वार्ड-19 के राजीव पार्क स्थित शाही मस्जिद में कुछ उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की। मस्जिद के बाहर खड़ी एक ईको कार और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उपद्रवियों ने मस्जिद के बराबर में ही रहने वाले मौलवी के घर पर भी धावा बोल दिया। गनीमत यह रही कि इसी बीच पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर उपद्रवियों को वहां से भगाया। मौलवी के परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सोहना में सुबह करीब साढ़े बजे पीस कमेटी की बैठक के बाद पुलिस फोर्स ने सोहना में फ्लैग मार्च शुरू किया। इसी बीच कुछ उपद्रवी शाही मस्जिद पहुंच गए। उपद्रवियों ने मस्जिद में लगे पंखे, वहां रखी मेज-कुर्सियां व अन्य सामान तोड़ डाला। 30 से ज्यादा की संख्या में आए उपद्रवियों ने यहां अचानक ही तांडव मचाना शुरू कर दिया। यहां आगजनी का भी प्रयास किया गया। मस्जिद के बाहर खड़ी एक कार और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसी बीच पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक उपद्रवी मस्जिद के पास ही रहने वाले मौलाना कलीम के घर पहुंच चुके थे। वहां भी उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस ने उपद्रवियों को ललकारते हुए हवाई फायर करने शुरू कर दिए। पुलिस की ओर से फायरिंग होने के साथ ही उपद्रवियों का गुट तितर-बितर हो गया। तब तक आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो चुके थे। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद पुलिस टीम मौलाना के परिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले गई।
विज्ञापन

आधी रात को तोड़ा था एटीएम, लूटी मनी ट्रांसफर शॉप
इससे पहले सोहना में ही सोमवार को आधी रात के दौरान भी कई जगह तोड़फोड़ की गई। इंद्री मोड़ पर बंसल मनी ट्रांसफर की दुकान में उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ करने और लूट करने का मामला सामने आया है। उसके साथ लगते हुए एटीएम को भी उपद्रवियों ने नहीं बख्शा और उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उपद्रवियों ने यहां पास ही स्थित गोयल नर्सिंग होम पर भी पथराव कर उनके शीशे दरवाजे तोड़ दिए। घटना के समय नर्सिंग होम बंद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें