तावड़ू। सीआईए पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक नशा तस्कर को दबोचा है। आरोपी से 15.15 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक बताई गई है। आरोपी की पहचान नजा उर्फ नजाकत गांव छारोडा थाना सदर तावड़ू के रूप में हुई है। तावड़ू सीआईए प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने यह कार्रवाई मंगलवार को मिली सूचना के आधार पर की है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह यह नशीला पदार्थ सालिम निवासी गवारका से लेकर आया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के पहले भी दो आपराधिक मामले तावड़ू में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद