गुरुग्राम। आरसीसी के क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को फील अलाइव और एसएम क्लब के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें एसएम क्लब की टीम ने फील अलाइव की टीम को चार विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर एसएम क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फील अलाइव की टीम ने सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएम क्लब की टीम ने 17 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए और मैच जीत लिया। संवाद