पलवल। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के जिला प्रबंधक पवन फोगाट ने बताया कि निगम और आरएसईटीआई के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सहायक ब्यूटी थेरेपिस्ट, सहायक हेयर ड्रेसर और स्टाइलिस्ट, ब्राइडल फैशन और पोर्टफोलियो मेकअप आर्टिस्ट, स्व-कर्मचारी दर्जी तथा सहायक फाल्स सीलिंग और ड्राइवॉल इंस्टॉलर जैसे प्रशिक्षण शामिल हैं। प्रशिक्षण के लिए आयु 18 से 42 वर्ष और पारिवारिक आय 3 लाख रुपये तक निर्धारित है। पात्रता के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं व 10वीं पास रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शेखपुरा स्थित निगम कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। संवाद