फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पॉलिसी रिफंड के नाम पर छह लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में पॉलिसी का रिफंड करने के नाम पर जालसाज की ओर से छह लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मारुति विहार निवासी भीम सिंह ने कहा कि मारुति कंपनी से बतौर प्रबंधक पद से सेवानिवृत है। उससे 14.77 लाख रुपये की पॉलिसी का रिफंड करने के नाम पर एक जालसाज ने वर्ष 2018 में सबसे पहले 40 हजार रुपये फाइल चार्ज के मांगे। उसके बाद फाइल रजिस्ट्रेशन के नाम पर 50 हजार रुपये, कभी बांड के नाम पर तो कभी प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रुपये मांगता रहा। ऐसे करते हुए लगभग छह लाख रुपये बहाने बनाकर खातों में ट्रांसफर करवाएं। हर बार वह रिफंड मिलने का झांसा देता रहता,लेकिन आज तक रिफंड नहीं मिला। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जालसाज के फोन नंबर भी मिल गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें