फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Clash: नूंह के बाद सोहना और तावडू में भी हुए हालात तनावपूर्ण, पुलिस पीसीआर पर हमला; एक पुलिसकर्मी घायल

Mon, 31 Jul 2023 08:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह

सार

Violence in Nuh: सोहना में स्थिति तनावपूर्ण होने पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने मुख्य बाजार को बंद करा दिया। जबकि मार्ग के साथ दुकानदारों ने खुद ही बंद कर दिया। 
विज्ञापन
सोहना में कार में लगा दी गई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिणाणा के नूंह में सोमवार को शोभा यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद पूरे मेवात क्षेत्र में हालत बिगड़ने लगे। सोहना में भी आगजनी की खबर सामने आई तो वहीं तावडू भी इससे अछूता नहीं रहा। उपमंडल के गांव सीलखो में कुछ युवाओं पर हमले की सूचना के बाद पुलिस पहुंची, जहां सरकारी वाहन पर पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

इलाके में स्थिति तनावपूर्ण होने पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने मुख्य बाजार को बंद करा दिया। जबकि मार्ग के साथ दुकानदारों ने खुद ही बंद कर दिया। पटौदी चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शांति की अपील की। जिसके बाद लोग अपने अपने घरों की तरफ चले गए। 
विज्ञापन

हालांकि कुछ देर बाद ही सोहना मार्ग पर हाउसिंग बोर्ड के समीप एक पुलिस पीसीआर पर हमला हो गया। जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। नूंह में हुए बवाल के बाद कुछ घायलों को सरकारी अस्पताल में लाया गया। इनमें भी एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें