फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हर माह समय पर वेतन की उम्मीद से धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में वेतन भुगतान और लंबित भत्तों की मांग को लेकर धरने पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया। जिले में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों के वेतन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि एनएचएम के तहत कार्यरत सभी कर्मचारियों का वेतन हर महीने की 7 तारीख तक जारी किया जाए। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वेतन जारी करने में देरी होने पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। कर्मचारियों ने प्रशासन के आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में हर माह समय पर वेतन जारी किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि यदि लिखित आश्वासन के अनुसार व्यवस्था लागू नहीं होती है तो वे आगे की रणनीति तय करने के लिए मजबूर होंगे। धरने में अंकित कुमार, हरि राज, नीलम रानी, संगीता, मयंक गोयल, देवेंद्र, राजबीर समेत अन्य एनएचएम कर्मचारी शामिल रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें