पुलिस को दी शिकायत में मीना ने कहा कि वह बहोड़ा खुर्द गांव में रहती है। उसके पिता के देहांत के बाद मां रोशनी उसकी बड़ी बहन पूजा के पास बोहड़ाकलां गांव में रहती है। मीना के पास उसकी भाभी का फोन आया कि वह अपना सामान ले जाए। जिस पर वह रोशनी व पूजा को लेकर मायके पहुंची और सामान निकालने लगे।
इसी बीच उनका भाई सूरजभान, प्रवीन व उनकी पत्नी कविता व पूनम ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। यही नहीं मौसी के लड़के बालकिशन, नवीन और बालकिशन की पत्नी उन पर छत से ईंट फेंकने लगे। एक ईंट मीना के सिर में लगी और वह घायल हो गई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी।