गुरुग्राम। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की आराधना और आस्था का प्रतीक 40 दिवसीय चालीहा उत्सव इस वर्ष 16 जुलाई 2026 से 24 अगस्त 2026 तक मनाया जाएगा। सेक्टर-37 स्थित नव-निर्मित श्री झूलेलाल साईं मंदिर (बनी वाला मंदिर) में पूरे धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम श्री झूलेलाल सेवा समिति के तत्वावधान में होंगे, जिसमें गुरुग्राम, दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति की कल्चरल टीम की अध्यक्ष कंचन लालवानी ने बताया कि चालीहा उत्सव सिंधी समाज की धार्मिक परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। संवाद