फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 265 रूटों पर प्राइवेट बस परमिट के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आम जनता सहित छात्र-छात्राओं ने किए हस्ताक्षर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले प्रदेश सरकार द्वारा 265 रूटों पर प्राइवेट बस परमिट देने के निर्णय के विरोध में गुरुग्राम डिपो में दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। गुरुग्राम बस अड्डा पर हजारों की संख्या में आम जनता, छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ हस्ताक्षर करके प्राइवेट बस परमिट का विरोध किया।
सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य संदीप दलाल ने बताया कि प्रदेश सरकार सरकारी परिवहन सेवा को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। प्राइवेट परमिट देने की मांग न तो जनता की है और न रोडवेज कर्मचारियों की है। प्राइवेट बस परमिट पॉलिसी के कारण यात्रियों को निजी बसों में सफर करने में परेशानी होगी, क्योंकि हरियाणा परिवहन विभाग की बसों में यात्री सुरक्षित व सुविधाजनक सफर करते हैं। निजी बस संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र, श्याम लाल, प्रवीन, मनीष देशवाल, मनीष दलाल सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राइवेट पॉलिसी को वापिस लेकर हरियाणा की जनसंख्या आधार पर सरकारी बसें खरीदकर रोडवेज बेड़े में शामिल करें। आम जनता को सुरक्षित सफर सुविधा के साथ-साथ सरकार का राजस्व बढ़ेगा। वहीं हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। सरकार प्रस्तावित प्राइवेट बस परमिट पॉलिसी को तुरंत वापस ले और 10 मार्च व 23 जून की परिवहन मंत्री द्वारा मानी गई मांगों को लागू करे। सांझा नेताओं ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार परमिट पॉलिसी को वापस नहीं लेती है और मानी गई मांगों को लागू नहीं किया गया तो प्रदेशभर के रोडवेज कर्मचारी करनाल में 26 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें