गुरुग्राम। पालम विहार स्थित राम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे हैं। सोमवार को कथा में शुकदेव चरित्र और राजा परीक्षित के जन्म का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचक मनमोहन बृजवासी ने बताया कि कथा हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। संवाद