फर्रुखनगर। नजफगढ़ स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शुभम सैनी ने रजत पदक जीता है। इस पर इलाके के निवासियों ने स्वागत किया। यह प्रतियोगिता 15 से 17 जनवरी तक आयोजित हुई। शुभम वुशु हरियाणा स्टेट में भी पहले कई पदक जीत चुके हैं। कोच कुलदीप कटारिया ने बताया कि इसमें 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बिग बी फिटनेस जिम के संचालक प्रवीण बागड़ी, विशाल मधु दुग्गल, सोमबीर सिंह, तरुण शर्मा, जितेंद्र, संजू लोहट, पवन गुप्ता, ज्योति, कोच कुलदीप कटारिया मौजूद थे। संवाद