फर्रुखनगर। कस्बे में 18 जून से 25 जून तक श्रीमद्भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन मंदिर श्री ठाकुर जी महाराज समिति, फर्रुखनगर द्वारा किया जा रहा है। समारोह का शुभारंभ 18 जून को पुरानी रामलीला मंच से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन भागवत किंकर आचार्य त्रिलोकी शास्त्री, प्रयागराज द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन शाम 3 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान भजन, कीर्तन एवं प्रवचनों का भी आयोजन किया जाएगा। संवाद