फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: श्री शिव कुंड के चुनाव 4 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। गर्म जल सरोवर श्री शिव कुंड के चुनाव 4 अक्तूबर को होंगे। इसके लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। करीब दस वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह चुनाव हो रहा है, जिसका स्थानीय नागरिकों को इंतजार था। नामांकन प्रक्रिया 15 सितंबर से प्रारंभ होगी। चुनाव में करीब 2500 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यह चुनाव सोहना कस्बे की धार्मिक संस्था श्री शिव कुंभ साखमजती महाराज अघमर्षण रक्षा सभा का है। सभा ने निष्पक्ष चुनाव के लिए एक चुनाव समिति का गठन किया था, जिसमें ग्यारह सदस्य नियुक्त किए गए थे। समिति की बैठक सेवानिवृत्त अधिकारी बाबू जगदीश चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्षद हरीश नंदा को चुनाव समिति का प्रधान चुना गया। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। उम्मीदवार 15 से 17 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। प्रधान पद के उम्मीदवार को मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें