सेक्टर 38 में आयोजित श्री राम कथा
गुरुग्राम। सेक्टर-38 सामुदायिक भवन में चल रही श्रीराम कथा रविवार को महायज्ञ और भंडारे के साथ संपन्न हुई। स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती के नेतृत्व में पंडितों ने विश्व शांति के लिए यज्ञ और हवन किया। पूर्णाहुति पर मानस पाठ और भजन कीर्तन हुए। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने निवासियों के उत्साह की सराहना की। संवाद