राज्य स्तरीय समिति की साल भर से नहीं हुई कोई बैठक, तीन दिन में देना होगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजस्थान की सरकार ने मानव अंग एवं उत्तक प्रत्यारोपण अधिनियम के तहत गठित सलाहकार सह राज्य स्तरीय प्राधिकरण समिति की पिछले एक वर्ष से बैठक आयोजित नहीं किए जाने पर समिति के अध्यक्ष सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव बगरहट्टा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभा सिंह ने बताया कि समिति को मानव अंग प्रत्यारोपण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए समय-समय पर बैठकें आयोजित करनी थी। जांच के दौरान पता चला है कि विगत एक वर्ष से नियमानुसार बैठक आयोजित नहीं की गईं थी। बैठक आयोजित नहीं करने के संबंध में समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बगरहट्टा से 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।