फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चुनावी रंजिश में मारी गोली, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में मारी गोली, गांव में तनाव
विज्ञापन

घायल की हालत गंभीर, मामले में 14 नामजद और 8 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
नगीना। खंड के गांव इमामनगर में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चलाई। गोली लगने से एक ग्रामीण घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामले की शिकायत पर सोमवार रात 14 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


नगीना पुलिस थाना के जांच अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को नगीना खंड के गांव इमामनगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें शेरखान को गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर झगड़ा रुकवाया। घायल को जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली सफदरजंग ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। झगड़े में गांव मौसम खान, जमशेद, व ईस्माइल के अलावा 14 नामजद समेत 8 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। शिकायतकर्ता जमशेद ने बताया कि उनके पिता व अन्य दो लोग घर पर बैठे थे। कुछ लोग मशविरा करके आए और उनके पिता के सीने में गोली दाग दी। एक गोली उंगली में भी लगी है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बड़कली चौक हिंसा और चुनावी रंजिश के कारण झगड़ा हुआ है। पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे ताकि गांव में अमन शांति बनी रहे। आरोपियों से जानमाल का खतरा बना हुआ है। अभी भी तनाव जैसी स्थिति है बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें