फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन दिन में दो बार घर पर चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन चली गोली अलमारी में जा फंसी
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गांव सकतपुर में एक युवक के घर को निशाना बनाते हुए तीन दिन में दो बार गोली चलाई गई। गनीमत यह रही कि गोली की चपेट में कोई भी नहीं आया। पीड़ित की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सकतपुर निवासी रहीमुद्दीन ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे अचानक उनके मुमटी का शीशा तोड़ते हुए एक गोली घर के अंदर अलमारी में जा लगी। इस दौरान घर पर बच्चे मौजूद थे। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इस घटना से दो दिन पहले भी एक गोली घर के अंदर आ गई। सोमवार दोपहर को जांच करने के लिए क्राइम विभाग के सदस्य भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि अभी तक जांच में सामने आया है कि पीड़ित को निशाना बनाकर गोली नहीं चलाई गई। पीड़ित के घर के आसपास फार्म हाउस है। ऐसे में हो सकता है कि फार्म हाउस में हवाई फायर किया गया हो और वह गोली उसके घर पर लगी हो। उसके घर के सटे फार्म हाउस की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें