गुरुग्राम। गैस की किल्लत के चलते क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों के पास पहले से गैस कनेक्शन नहीं हैं उनकी स्थिति और भी अधिक दयनीय बनी हुई है। घरेलू उपयोग के लिए गैस की उपलब्धता कम होने से लोगों को मजबूरन वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। वहीं, व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कमी का सबसे ज्यादा असर छोटे दुकानदारों पर देखने को मिल रहा है। सिलिंडर न मिलने के कारण कई दुकानदार अब पारंपरिक चूल्हों का उपयोग करने को मजबूर हैं। पालम विहार स्थित एक चाय की दुकान पर महिला दुकानदार चूल्हा जलाकर अपना काम चलाती नजर आईं। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर की अनुपलब्धता से रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है। संवाद