पटौदी। युवा जागृति मंडल व गुड़गांव विकास मंच के तत्वावधान में हेलीमंडी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्कूली बच्चों को 200 जूते वितरित किए। मुख्य अतिथि मार्केट कमेटी सचिव विपिन यादव व परिषद पार्षद आनंद भूषण ने शिरकत की। विपिन यादव ने कहा कि दोनों संस्थाएं पिछले काफी समय से पुण्य के कार्य कर रही हैं जोकि काफी सराहनीय कार्य है। इस मौके पर गुडगांव विकास मंच के प्रधान अजय शर्मा, युवा जागृति मंडल हेलीमंडी के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पार्षद आनंद भूषण, सुरेश शर्मा, सुरेन्द्र चौहान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद