फर्रुखनगर। ऐतिहासिक नगरी फर्रुखनगर के मंदिरों में सावन के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्राचीन काला महादेव मंदिर, झज्जर रोड स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, कालियावास रोड स्थित महाबल धाम शिवालय, पार्थिव शिव लिंग झोपड़ी वाले मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का रुख करने लगे। शिवालयों के प्रवेश द्वार पर घंटे की ध्वनि सुबह से गूंजने लगी। बम-बम भोले, हर हर महादेव व बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, फूल, बेलपत्र, धतूरा व अक्षत चढ़ाकर पूजा अर्चना की। संवाद