गुरुग्राम। वन सेवन क्रिकेट मैदान पर रविवार को अंडर-12 श्रेणी की क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए। इसमें शिक्षांतर स्कूल ने क्रोयर क्रिकेट आकादमी को 53 रनों से मात देकर प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिक्षांतर स्कूल ने निर्धारित 25 ओवरों में 183 रन का बनाए। ओजस गुप्ता ने 104 रन की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रोयर क्रिकेट अकादमी की टीम 130 रन पर ऑलआउट हो गई। शिक्षांतर के उर्विल ने 2 विकेट लिए। वहीं, गौरवान्वित भट्ट ने दो झटके लिए। मैन ऑफ द मैच का खिताब ओजस गुप्ता को मिला। संवाद