पटौदी। खंड के गांव शेरपुर स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं गणित प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (सत्र 2024-25) में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। डाइट गुरुग्राम के वरिष्ठ प्रवक्ता टीएस चौहान, प्रवक्ता मनोज कुमार, अनिल कुमार, रश्मि व एबीआरसी से पूनम ने शिरकत की जहां उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और किट प्रदान कर सम्मानित किया।इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता टीएस चौहान ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य जयभगवान ठाकरान व विज्ञान अध्यापिका उषा यादव व उनकी टीम के सही मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन का मूलमंत्र दिया। साइंस व गणित प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 35 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। संवाद