फिरोजपुर झरका। हरियाणा के नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका विधानसभा से भाजपा की मंडल अध्यक्ष निशा सैनी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष निशा सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनका पीछा कर रही थी, जिसको लेकर पहले भी शिकायत दी गई है लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक उसके मालिक और उसके चालक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी व अभद्र भाषा का प्रयोग मेरे लिए किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान मुन्ना डेमरोत और मोहन रंगालिया के रूप में हुई है।