पुन्हाना। गुप्त सूचना के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मेहर चंद ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस की टीम जमालगढ मोड पर मौजूद थी तभी सूचना मिली की वार्ड नंबर 11 निवासी बंटी पुत्र भगवान दास अपनी दुकान के गेट पर अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। संवाद