फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एबीवीपी नगीना इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नूंह जिले की नई इकाई की घोषणा की गई। राजकीय महाविद्यालय, नगीना की इकाई कार्यकारिणी का गठन जिला संयोजक इंदर बडगुर्जर ने किया। घोषित सूची के अनुसार राहुल चौहान को इकाई अध्यक्ष तथा मोहम्मद कैफ को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर इंदर बडगुर्जर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि एबीवीपी एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है, जो विद्यार्थी हित, राष्ट्र हित और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी छात्र हितों की आवाज को बुलंद करेगी और संगठन के विस्तार में नई ऊर्जा का संचार करेगी। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल चौहान का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठन के आदर्शों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें