फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत निवारण का केंद्र बन रहे समाधान शिविर: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन की विभिन्न शिकायतें सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निवारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं और शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय स्वयं इन शिकायतों की मॉनिटरिंग करता है। शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली व पुलिस से संबंधित शिकायतें आईं, जिन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एडीसी जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, सीटीएम अप्रतिम सिंह, डीएमसी मनीषा शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें