पलवल। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल के अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में प्रत्येक मंगलवार (कार्य दिवस वाले) को वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजन के लिए जांच-माप शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर लघु सचिवालय पलवल के भूतल पर एलिम्को की सहायता से लगाया जाएगा। रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सौरोत ने बताया कि शिविर में जांच के बाद जरूरतमंदों को आवश्यक सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, बैसाखी, हियरिंग एड आदि दस्तावेज पूर्ण होने पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उपायुक्त डॉ. वशिष्ठ ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को इस पहल का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। संवाद