फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डेढ़ करोड़ रुपये से किया जाएगा सीवरेज लाइन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक राकेश दौलाताबाद ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के निर्माण का किया शुभारंभ
विज्ञापन

- उमंग भारद्वाज चौक से गाड़ौली पुलिया तक 1.91 करोड़ की लागत से बनेगी ड्रेन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद द्वारा शनिवार को गुरुग्राम में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के निर्माण का शुभारंभ किया गया। ये सभी कार्य नगर निगम गुरुग्राम द्वारा किए जाएंगे। कादीपुर तथा धनवापुर में आयोजित किए गए कार्यक्रमों में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक का जोरदार स्वागत भी किया।

शनिवार को विधायक ने जिन विकास कार्यों के निर्माण का शुभारंभ किया उनमें मुख्य रूप से उमंग भारद्वाज चौक से एचपी पैट्रोल पंप तक टूटी सडक़ का निर्माण, उमंग भारद्वाज चौक से गाड़ौली पुलिया तक स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज तथा उमंग भारद्वाज चौक से बादशाहपुर ड्रेन तक सीवरेज लाइन का निर्माण शामिल है। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा इन कार्यों पर क्रमश: 91 लाख रुपये, 1.91 करोड़ रुपये तथा 1.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनके अलावा, 52 लाख रुपये की लागत से सूरत नगर, बसई व धनवापुर में सीवरेज सफाई का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डाॅ.रामसिंह चौहान, दिलबाग दहिया, अनिल शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, दिनेश दहिया, उमाशंकर गुप्ता, अवध कुमार गुप्ता, श्री भगवान दहिया, सुधीर भदौरिया, महिपाल सेन, आरपी यादव, मदनलाल यादव, मनीष शर्मा, सुखवीर यादव व रमेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें