फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुर्जर चौक के पास सीवरलाइन टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। गुर्जर चौक के पास मुख्य सीवर लाइन टूटने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले कई दिन से टूटी हुई सीवरलाइन के कारण सड़क पर पानी जमा है, जिसने अब एक छोटे तालाब का रूप ले लिया है। इस जलभराव की वजह से स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर के पानी के कारण पूरे इलाके में असहनीय बदबू फैल गई है, जिससे सांस लेना भी दूभर हो गया है। गंदगी और जलभराव के चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को बार-बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक इस सीवर के गंदे पानी की सफाई नहीं कराई गई है। सड़क पर जलभराव होने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवर लाइन की मरम्मत कराई जाए और सड़क की सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें