गुरुग्राम। सेक्टर-52 के बी ब्लॉक में सीवेज लाइन टूटने के कारण दोपहर बाद सड़क पर काफी पानी बहने लगा। गंदे पानी के मुख्य सड़क पर बहने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यूनाइटेड आरडब्ल्यूए एसोसिएशन की संयोजिका चैताली मढ़ोत्रा ने बताया कि यह इलाका आरडी सिटी में आता है। दोपहर करीब 12.30 बजे पाइप लाइन लीकेज या ओवरफ्लो के कारण मुख्य सड़क काफी पानी बहने लगा है। उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम से की है। संवाद