फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम नहर पुलिया पर भीषण जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। गुरुग्राम नहर के धनकोट गांव में बनी पुलिया पर भीषण जाम की समस्या है। इससे वाहन चालक और स्थानीय निवासी परेशान हैं। सेक्टर-102, 99, धनकोट और चंदू बुढ़ेरा सहित कई गांव व सेक्टर के लोग इससे प्रभावित हैं। व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ने से लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं। झज्जर की ओर जाने वाली इस सड़क पर रोडवेज बसों और भारी वाहनों की आवाजाही अधिक है। इससे नहर पार करने में आधे घंटे से अधिक का समय लगता है, जिससे समय और ईंधन बर्बाद होता है। प्रवीण ठाकुर ने बताया कि यह समस्या कई महीनों से है, अधिकारियों के दौरे के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। निवासी संतोष ने रात में हादसे के खतरे पर चिंता जताई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें