गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कई अधिकारियों के तबादले की सूचना जारी की गई है। इनमें गुरुग्राम के कई अधिकारी शामिल हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के एसई मनोज कुमार का तबादला एसई मॉनिटरिंग के पद पर हिसार में हो गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट एक्सइएन राजेश नांदल का तबादला भिवानी में कंस्ट्रक्शन डिविजन के एक्सइएन के तौर पर किया गया है। भिवानी के एक्सइएन मुकेश कुमार गुरुग्राम में स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट के एक्सइएन लगाए गए हैं। गुरुग्राम डिविजन (सिविल वर्क्स) के एक्सइएन रविंद्र अग्रवाल का फरीदाबाद में और होडल के एक्सइएन सत्तार खान बादशाहपुर एक्सइएन लगाए गए हैं। एईई (विजिंलेंस) पवन ग्रोवर को तबादला फरीदाबाद किया गया है। पलवल के एसडीओ जगदीप सिंह कादीपुर सबडिविजन में एसडीओ, फरीदाबाद से एई ( विजिलेंस) शिप्रा गौतम गुरुग्राम में पदस्थापित की गई हैं। ंसंवाद