गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ग्लोबल रेजिडेंसी सोसाइटी में बर्थडे पार्टी में मारपीट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया है। शिकायतकर्ता अपने दोस्त के साथ पार्टी में गया था, जहां कहासुनी के बाद उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शुक्रवार को राहुल, शिवम दुबे, योगेश कुमार, निखिल, नवीन, विपिन और जितेंद्र को काबू किया। पूछताछ में सामने आया कि शराब के नशे में शिकायतकर्ता और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मारपीट की वारदात हुई। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। संवाद