फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम के सात हजार सफाईकर्मी हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के सात हजार सफाईकर्मी हड़ताल पर
विज्ञापन

15 अक्तूबर को होने वाली आक्रोश रैली के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

करीब एक महीने से ठेका कर्मियों की बहाली को लेकर कर रहे हैं धरना-प्रदर्शन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। छंटनीग्रस्त 3480 ठेका सफाई कर्मचारियों को बहाल करवाने की मांग को लेकर एक महीने से धरना-प्रदर्शन कर रहे नगर निगम के सात हजार सफाई कर्मचारियों ने बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी नेताओं ने ऐलान किया है कि 15 अक्तूबर को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करेंगे।
सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को निगम के पुराने कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। हड़ताल की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम इकाई के प्रधान राम सिंह सारसर ने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने स्थानीय विधायक सुधीर सिंगला, राकेश दौलताबाद निगम आयुक्त के आवास पर धरना दिया। इसके बाद भी निराशा ही हाथ लगी है। निगम के सभी नियमित, अनुबंधित, पंचायत के कर्मचारी, चौकीदार और विभिन्न प्रकार के ठेकों में लगे सभी कर्मचारियों ने बुधवार से पूर्ण रूप से काम बंद कर दिया है। हड़ताल से जनता को हो रही असुविधा के लिए निगमायुक्त और सरकार जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य सचिव नरेश मलक्ट और संघ की सह सचिव सुशीला देवी ने कहा कि सरकार ने वर्क आउट सोर्स का ठेका कर 3480 परिवारों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है।
केंद्र कमेटी के नेता सोनिया और संघ के जिला प्रधान राजेश बोहत ने कहा कि निगम के पांच हजार से ज्यादा कर्मचारी पैदल यात्रा करते हुए 15 अक्तूबर को पुराना आईटीआई मैदान रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली में पहुचेंगे। धरना-प्रदर्शन पर राज्य महिला सब कमेटी की सह कन्वीनर अनीता देवी, सदस्य रीना देवी ने कहा कि कर्मचारियों की छंटनी वापस होने और वर्क आउट सोर्स के सभी ठेके खत्म होने तक व अन्य मांगों का समाधान होने तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रधान सुरेंद्र बालगोहर , जितेंद्र, अनुज कांगड़ा, संजय चावरिया, सुमित पीहाल, संजीत टांक, विनोद, तेजपाल, कैलाश, कर्मवीर, बलराम, प्रीतम, राकेश, संदीप, बंटी, रविंद्र, शेरसिंह, पूजा, कमला व रीना मौजूद थे।

-
गंदगी से पटने लगा शहर
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आने लगे हैं। गुरुद्वारा रोड पर एक जगह जहां दीवार पर स्वच्छ हरियाणा का स्लोगन लिखा हुआ है, ठीक उसी के नीचे कचरा का डंपिंग ग्राउंड जैसा बन गया है।
विज्ञापन

-
सड़क किनारे कचरे से लगा जाम
सड़क किनारे दोनों ओर कचरे के ढेर होने से कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। गुरुद्वारा रोड पर बुधवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एक ओर जहां सड़क की खोदाई कर दी गई थी, वहीं दूसरी ओर सड़क पर कचरे का ढेर लगा हुआ था। ऐसे में इस मार्ग पर वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। इससे इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें