फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अरावली स्थित बाबा खोली मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन हुआ। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन के एनएसएस कैंप में 50 स्वयंसेवक ने भाग लिया। शिविर के दौरान खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा, सड़क सावधानी, नारी सशक्तिकरण, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता और बचाव कार्य (रेस्क्यू), जैसे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक और उत्साह से भरपूर रहा। स्वयंसेवकों ने पूरे जोश और सक्रियता के साथ सात दिन तक की गतिविधियों में भाग लिया। शिविर के समन्वयक डॉ. कृष्ण पाल ने बताया कि हर रोज दिन की शुरुआत योग सत्र से हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही अरावली भ्रमण भी कराया गया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुला एवं सह-समन्वयक डॉ. मनमोहन समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें