-आरोपियों पर पहले से भी दर्ज है हत्या और मारपीट के मामले
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-93 पुलिस चौकी क्षेत्र में गली में खड़े एक सेफ्टी टैंकर को हटाने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी आकाश पर हत्या, मारपीट और शस्त्र अधिनियम के तहत तीन केस गुरुग्राम में व एक केस फरीदाबाद में दर्ज है। वहीं, आरोपी सचिन पर शस्त्र अधिनियम, मारपीट के तहत तीन केस गुरुग्राम में दर्ज है, जबकी आरोपी राजेश पर मारपीट के तहत दो केस गुरुग्राम में व एक केस रेवाड़ी में दर्ज है।
पुलिस की अनुसार एक युवक ने सेक्टर-93 पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि 06 जनवरी को वह गांव गढ़ी में अपने दोस्त से मिलने गया था। गांव की गली में एक सेफ्टी टैंकर खड़ा था, जिसके कारण गली से इसकी गाड़ी नहीं निकल पा रही थी। इस पर युवक ने टैंकर को हटाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सेफ्टी टैंकर नहीं हटाया। इसके बाद यह अपने दोस्त के घर चला गया था। कुछ समय बाद वह अपने दोस्त के साथ वापस आया और सेफ्टी टैंकर हटाने के लिए कहा लेकिन टैंकर के मालिक ने टैंकर नहीं हटाया बल्कि उनके साथ मारपीट की।
वहीं, शिकायतकर्ता ने अपना बीच-बचाव करके दोस्त के घर चले गए। जहां पर सेफ्टी टैंकर के मालिक ने फिर से 5-6 लोगों के साथ मिलकर लाठी/डंडों से इनके साथ मारपीट की और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान सचिन, कुलदीप उर्फ केशू, आकाश उर्फ अक्की, राजेश उर्फ काले, हिमांशु उर्फ बच्ची अंशुल व सुभाष के रूप में हुई। इनमें से आरोपी आकाश के खिलाफ हत्या, मारपीट शस्त्र अधिनियम के तहत तीन केस गुरुग्राम में व एक केस फरीदाबाद में दर्ज है। आरोपी सचिन के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, मारपीट के तहत तीन केस गुरुग्राम में जबकि आरोपी राजेश के खिलाफ मारपीट के तहत दो केस गुरुग्राम में व एक केस रेवाड़ी में दर्ज है।