फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को सेवा पखवाड़ा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निशा सैनी और मंडल प्रभारी श्रीपाल शर्मा ने की। बैठक में तय किया गया कि विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, पौधारोपण और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडल अध्यक्ष निशा सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर उनके जीवन शैली पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि युवा मोर्चा द्वारा मोदी विकास मैराथन आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन, पार्षद गौरव जैन,पार्षद विनोद जांगड़ा, मनोनीत पार्षद प्रदीप खुराना, सुषमा वाधवा, गोल्डी शर्मा, ओमप्रकाश वेद हंस, मावशी राम सैनी, सुनील जैन और पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य, धर्मेंद्र एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद