फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सत्र शुरू, फिर भी छात्राओं को हॉस्टल का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-51 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय में छात्राओं को नए शैक्षणिक सत्र में भी हॉस्टल की सुविधा नहीं मिल पाई है। छात्राओं के लिए करीब 110 कमरों वाला गर्ल्स हॉस्टल तैयार किया गया है और इसे इसी सत्र से शुरू करने की उम्मीद थी। इससे करीब 220 छात्राओं को परिसर में रहने की सुविधा मिलनी थी, लेकिन सत्र शुरू होने के बाद भी हॉस्टल का लाभ छात्राओं को नहीं मिल सका है। हॉस्टल शुरू नहीं होने से दूर-दराज से विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए आने वाली छात्राओं की परेशानी बनी हुई है। उन्हें पीजी या किराये के कमरों में रहने के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय में हॉस्टल की सुविधा मिलने की उम्मीद लगाए बैठी छात्राओं को अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है। नए हॉस्टल में छात्राओं के लिए रहने के साथ मेस, पीने के पानी, बिजली, इंटरनेट, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मचारियों की व्यवस्था भी की जानी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब छात्राओं के लिए हॉस्टल की जरूरत पहले से थी और नया सत्र भी शुरू हो चुका है तो उन्हें इसका लाभ कब तक मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें