पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के कौशांबी के रहने वाले शुभम कुमार को अपने घर पर फुल टाइम नौकर रखा था। जब घर पर कोई नहीं था तो शुभम ने उनके बैडरूम में स्पाई कैमरा लगा दिया। इसमें उनकी वीडियो बना ली। 18 अप्रैल को उन्हें इस कैमरे के बारे में पता लगा जिसके जरिए शुभम ने उनकी कुछ वीडियो बना ली।
अब वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उनसे दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर बदनाम करने की धमकी भी दे रहा है। इस पर महिला ने इसकी शिकायत साइबर थाना ईस्ट पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।