फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत अभियान होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की तैयारियों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला में प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े के कार्यों के बारे में बताया गया। यह सेवा पखवाड़ा महात्मा गांधी जयंती यानी दो अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान सर्वप्रिय त्यागी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़े के निमित होने वाले कार्यों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत अभियान शुरू होगा, जो 25 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें